Home » अचानक युवक पर किया कुल्हाड़ी से प्रहार, मची अफरातफरी

अचानक युवक पर किया कुल्हाड़ी से प्रहार, मची अफरातफरी

by admin

मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के गाँव खामनी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब कुछ लोगों ने एक युवक को बुरी तरह से जमकर पीटा दिया। इस घटना में पीड़ित युवक बुरी तरह से घायल हो गया। लोगों ने इस झगड़े की सूचना 100 डायल को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया। इसके साथ ही पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ क्षेत्रीय थाने में तहरीर दी है।

ग्रामीणों के बताया कि पीड़ित राजेंद्र पुत्र राधेश्याम अपने पड़ोसी के घर बैठा हुआ था तभी दूसरे पक्ष के शंकर, मिट्ठू कल्लू, और उमेश सिंह ने अचानक राजेन्द्र पर हमला कर दिया। उस पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया गया जिसमे वो गंभीर रुप से घायल हो गए। इस घटना को अंजाम देकर हमलावर भाग खड़े हुए। घायल राजेन्द्र के परिजनों ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस ने जिला अस्पताल में राजेन्द्र इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं सभी आरोपी घरों से फरार हैं जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पीड़ित ने बताया कि पैसों को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसलिए आरोपियों ने पीछे से हमला कर दिया जिनके खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Leave a Comment