Home » क्लास बंक करना छात्रों को पड़ा भारी, एक छात्र की हुई मौत

क्लास बंक करना छात्रों को पड़ा भारी, एक छात्र की हुई मौत

by pawan sharma

आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के बल्केश्वर लोहिया नगर के यमुना किनारे पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब यमुना में नहाते हुए चार में से एक छात्र डूबने लगा। लोगों ने छात्र को डूबता देकर बचाने के लिए दौड़ लगाई लेकिन तब तक छात्र के गहरे पानी में चला गया और पानी मे डूबकर उसकी मौत हो गयी। इस घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुँच गयी और यमुना में डूबने वाले छात्र को ढूढ़ने का प्रयास किया। छात्र के न मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्र को ढूढ़ने का प्रयास किया लेकिन छात्र का शव नही मिला।

घटना सुबह 11 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चार छात्र स्कूल बंक कर यमुना में नहाने आए थे जिसमें से दो छात्र डूबते देख बल्केश्वर लोहिया नगर के यमुना किनारे के निवासियों ने एक छात्र को बचा लिया लेकिन दूसरे डूबते हुए छात्र का पता नही लग पाया। छात्र को ढूढ़ने के लिए गोताखोरों की मदद ली लेकिन फिर भी छात्र का कोई पता नही लग सका।

घटना स्थल पहुँची पुलिस ने छात्रों से पूरी घटना की जानकारी ली और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने बताया कि जो छात्र डूबा है उसका नाम अभिषेक है। यह सभी स्कूल बंक कर यमुना में नहाने आये थे। फिलहाल पुलिस डूबने वाले छात्र के शव को ढूढ़ने में लगी है।

Related Articles

Leave a Comment