Home » सादा वर्दी में आगरा फोर्ट पहुँचे एसपी रेलवे, स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,अधिनिस्तो में मचा हड़कंप

सादा वर्दी में आगरा फोर्ट पहुँचे एसपी रेलवे, स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,अधिनिस्तो में मचा हड़कंप

by admin

हाल ही में एसपी रेलवे का पद संभालते जी आईपीएस जोगिंदर सिंह ने अपनी कार्यशैली से सभी को रूबरू करा दिया है। एसपी रेलवे जोगिंदर सिंह ने शनिवार को आगरा फोर्ट स्टेशन और जीआरपी फोर्ट थाने का औचक निरीक्षण किया। स्टेशन की सुरक्षा और जीआरपी आगरा फोर्ट की कार्यप्रणाली देखने के लिए एसपी रेलवे जोगिंदर सिंह सादा कपड़ो में ही आगरा फोर्ट पहुँच गए। एसपी रेलवे के अचानक से आगरा फोर्ट पहुँचने की सूचना पर जीआरपी आगरा फोर्ट में हड़कंप मच गया।

जीआरपी आगरा फोर्ट इंस्पेक्टर अधिनिस्तो के साथ मौके पर पहुँच गए। एसपी रेलवे ने अधिनिस्तो के साथ फोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को परखा और जो कमियां मिली उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए जिससे यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो और उनका सफर भी सुरक्षित हो सके। इसके बाद एसपी रेलवे जोगिंदर सिंह जीआरपी थाने पहुँचे जहाँ एसपी रेलवे ने थाना परिसर की सफाई व्यवस्था व अभिलेखों को देखा तो थाने में लंबित पड़े मामलों की भी समीक्षा की।

इस दौरान एसपी रेलवे को काफी मामले लंबित पड़े हुए मिले जिनकी सिर्फ विवेचनाएं चल रही थी। एसपी रेलवे ने जीआरपी फोर्ट इंस्पेक्टर को थाने में लंबित पड़े आपराधिक मामलों के
शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए। फिलहाल एसपी रेलवे ने औचक निरीक्षण कर अधिनिस्तो को अपनी कार्यप्रणाली से अवगत करा दिया है।

Related Articles

Leave a Comment