फतेहाबाद। गांव घाघपुरा में विकलांग हाने के वाबजूद शिक्षा की अलख जगा रहे श्रीकांत के सम्मान के लिए रविवार को फिल अंथ्रोफिक रिफोर्मेशन एंड बिल्डर ह्यूमन ऐशो. प्रभा संस्था के सदस्य घाघपुरा पहुंचे। इस दौरान संस्था ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया और विकलांग शिक्षक श्रीकांत का सम्मान भी किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि प्रा.शिक्षा किसी भवन की बुनियाद के समान होती है। बुनियाद जितनी मजबूत होगी, भवन उतना ही मजबूत होगा। श्रीकांत मजबूत भवन के निर्माण का कार्य कर रहे है।
इस दौरान श्रीकांत द्वारा शिक्षित किये जा रहे छात्रों ने ग्रामीण समस्याओं को लेकर एक पोस्टकार्ड अभियान चलाया जिसमे छात्रो ने गांव की समस्या को लिखा और उनके समाधान की मांग उठाई। छात्रों ने यह पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी तक सभी को पत्र प्रेषित किये।
इस दौरान उनके साथ आर्थोपेडिक सागा संस्था के श्याम पैंगोरिया तथा फतेहाबाद डेवलपिंंग ग्रुप के आलोक बछरवार ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान दास ने की जबकि संचालन शिशुपाल सिंह ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से जय प्रकाश दादौरिया, दिनेश सिंसौदिया, डा. मनोज कुमार, डा. लाल बहादुर महेंद्र प्रताप, मनीष मुखरैया, विपुल लोहिया आदि थे।
