Home » आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कोरोना पॉजिटिव, कद्दावर नेताओं ने की प्रार्थना

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कोरोना पॉजिटिव, कद्दावर नेताओं ने की प्रार्थना

by admin
RSS chief Mohan Bhagwat Corona positive, tall leaders prayed

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परमपूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार दोपहर कोरोना पॉज़ीटिव हुये हैं। इस बात की जानकारी आर एस एस ने अपने आधिकारिक टि्वटर अकाउंट से देर रात को दी। हालांकि अभी उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं लेकिन वे सामान्य जाँच और सावधानी के नाते नागपुर के किंग्ज़वे अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वहीं मोहन भागवत के कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद आरएसएस से जुड़े और राजनीतिक दलों के तमाम कद्दावर नेताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस समाचार को प्राप्त करने के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है और ट्वीट में लिखा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी जल्दी ही कोरोना से मुक्त हो पूर्णतया स्वस्थ होंगे, तथा शीघ्र ही स्वयंसेवकों को पुनः उनका मार्गदर्शन मिलेगा।वह जल्दी स्वस्थ हों, व फिर से स्वयंसेवकों के बीच उपस्थित हो अपना आशीर्वाद दें, इसके लिये ईश्वर से कामना करता हूँ।”

अलावा इनके डॉ रमेश पोखरियाल ने मोहन भागवत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया , “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदरणीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी जनकल्याण एवं देशोन्नति के लिए सक्रियता से कार्य करते हुए कोरोना से संक्रमित हुए हैं।मैं भगवान बद्री केदार जी से आपके यथाशीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

वहीं बीजेपी के कद्दावर नेता स्वतंत्र देव सिंह ने मोहन भागवत के स्वास्थ्य को लेकर भगवान श्रीराम से प्रार्थना करते हुए ट्वीट किया, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परमपूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के कोरोना पॉज़िटिव होने का समाचार प्राप्त हुआ।उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना करता हूँ।”

Related Articles