Home » विद्युत पोल पर चढ़े प्राइवेट कर्मचारी की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

विद्युत पोल पर चढ़े प्राइवेट कर्मचारी की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

by admin

आगरा। एत्मादपुर तहसील के कुरगवा फीडर पर तैनात एक विद्युत कर्मी की करंट से चिपक कर मौत हो गई। प्राइवेट विद्युत कर्मी की मौत के बाद परिजनों ने एस एस ओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिजली घर पर जमकर हंगामा काटा।

जानकारी के मुताबिक बरहन के गांव कुरगवा निवासी छोटे लाल उम्र 55 वर्ष शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कुरगवा विद्युत केंद्र पर तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए विद्युत पोल पर चढ़ गया। जैसे ही युवक ने बिजली के तार को छूने का प्रयास किया। करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस कर नीचे गिर गया। आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए आगरा लेकर जाने लगे तभी युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों परिजन पहुंच गए। उन्होंने विद्युत केंद्र पर जमकर हंगामा काटा। बमुश्किल पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं पुलिस ने शव एत्मादपुर से ही पोस्टमार्टम गृह भेज दिया ।

सूचना पर क्षेत्रीय विधायक रामप्रताप सिंह चौहान पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए और परिजनों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

बताया गया है मृतक छोटेलाल के पास दो पुत्री और एक पुत्र है। सबसे बड़ी पुत्री सपना उम्र 22 वर्ष, दुर्गेश 17 वर्ष , नागेश 15 वर्ष छोटे लाल की बड़ी पुत्री विवाह योग्य है। छोटे लाल असमय मौत से परिवार के सामने संकट का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक का शव देर शाम कस्बा बरहन पहुंचा।

परिजनों का आरोप है कि मृतक छोटेलाल दो वर्ष से विद्युत केंद्र पर रह रहा था। विद्युत विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया था कि उसे जल्द ही नियुक्ति दे दी जाएगी। परिजनों के मुताबिक छोटेलाल ने अपने दस्तावेज विद्युत केंद्र पर जमा कर दिए थे। लेकिन आज तक कोई लिखा पढ़ी नहीं की।

परिजनों के मुताबिक विद्युत केंद्र पर तैनात एसएसओ ने बिजेंद्र चौहान ने सुबह करीब 5:00 बजे छोटेलाल के मोबाइल पर कॉल किया था जिसको मृतक की बड़ी पुत्री ने रिसीव किया था और कहा था कि वह जल्द विद्युत केंद्र पर आ जाए। एसएसओ की सूचना पर छोटेलाल करीब 10:00 बजे विद्युत केंद्र पहुंच गया जहां विद्युत सही करने के लिए पोल पर चढ़ने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई।

एसडीओ एत्मादपुर जसवंत सिंह का कहना है। घटना होने की कारण नहीं पता चल रहा है। आखिर कैसे घटना हुई। लगातार एसएसओ से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। बात नहीं हो पा रही है। छोटे लाल विद्युत केंद्र पर तैनात नहीं था।

Related Articles