Home » पुलिस पर हमला, लाइव वीडियो

पुलिस पर हमला, लाइव वीडियो

by admin

आगरा। आपने खनन माफियाओं का पुलिस पर हमला कई बार देखा होगा, बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ कई बार देखी होगी मगर जो वीडियो हम दिखाने जा रहे हैं यह शहर का है। और सदर थाना क्षेत्र के सौदागर पुलिस लाइन यानी सदर बाजार का है।

दरअसल मामला 6 दिसंबर शाम 7:15 बजे का है। अब आपको पूरा घटनाक्रम बताते हैं। सदर थाना क्षेत्र के सौदागर लाइन पुलिस चौकी इलाके में मुख्य सदर बाजार में हिल्स कैफे स्थित है। हिल्स कैफे के स्वामी नियाजउद्दीन पर पूर्व में थाना सदर पुलिस पर जगुआर कार को लेकर हमले और मारपीट का आरोप है जिसमें सदर पुलिस ने नियाजुद्दीन और उसके परिवार के कई लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा मारपीट और पुलिस पर हमले का मुकदमा दर्ज कर रखा है।

इसी मुकदमे के तहत थाना सदर पुलिस ने नियाजुद्दीन की जगुआर कार के बारे में पूछताछ करने के लिए हिल्स कैफे पर पहुंची थी। पुलिस पूछताछ कर ही रही थी। कि हिल्स कैसे के स्वामी नियाजउद्दीन और उसके परिवार के लोगों ने खाकी वर्दी पर फिर हमला बोल दिया। बीच बाजार खाकी के दामन पर हाथ डाल दिया गया। पुलिस से बदतमीजी, गाली गलौज की, दरोगा का गिरेबान तक पकड़ लिया गया।

मामला जब ज्यादा बिगड़ गया तो मौके पर तैनात सिपाही और दरोगा ने इसकी सूचना थाने को दी। बताते हैं कि इंस्पेक्टर भी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे थे मगर बिगड़ैल रहीसजादे और उसके परिवार के लोगो के दिलों में खाकी का खौफ खत्म हो चुका था। और दरोगा की वर्दी पकड़कर लगातार बदतमीजी और गाली गलौज की जा रही थी।

सदर थाना क्षेत्र में बीच बाजार सरेशाम खाकी के दामन पर हाथ डालकर बदतमीजी गालीगलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है और प्रभावी कार्यवाही करने की बात कही जा रही है।

Related Articles