Home » सीएचसी केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों का इंतजार करते दिखे लोग, कार्रवाई का नहीं डर

सीएचसी केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों का इंतजार करते दिखे लोग, कार्रवाई का नहीं डर

by admin
People were seen waiting for health workers at CHC center, not afraid of action

आगरा। कोरोना महामारी के समय स्वास्थ्य विभाग सभी व्यवस्थाओं को समुचित बनाने में लगा हुआ तो वहीं विभाग में काम करने वाले कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें न तो अपनी ड्यूटी से कोई मतलब है और न ही कार्यवाई का डर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने पहुंचे ग्रामीण लोग स्वास्थ्य कर्मियों का इंतजार करते दिखे, स्वास्थ्य कर्मियों की केबिन खाली पड़ी दिखाई दी।

आपको बता दें प्रदेश सरकार द्वारा लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मगर स्वास्थ्य कर्मी सरकार की मंशा को पलीता लगाते ही नजर आ रहे। सर्दी के मौसम में लोग बीमार पड़ रहे हैं और वह दवा लेने के लिए अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मगर उन्हें स्वास्थ सेवाएं ठीक से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ऐसा ही मामला पिनाहट कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को देखने को मिला जहां क्षेत्र के गांव से ग्रामीण लोग दवा लेने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। उन्हें काफी देर तक स्वास्थ्य कर्मियों का इंतजार करना पड़ा।

स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में कोई भी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं मिला तो वहीं स्वास्थ्य कर्मियों की केबिन खाली पड़ी दिखाई दी। न ही कोई मौके पर फार्मासिस्ट और न ही कोई चिकित्सा कर्मी मौजूद दिखा। दर्जनों मरीज और ग्रामीण सुबह से ही स्वास्थ्य केंद्र पर दवाई लेने के लिए पहुंचे थे। मगर कुछ ग्रामीण लोग स्वास्थ्य कर्मियों का इंतजार कर घर वापस लौट गए। स्वास्थ्य केंद्र पर साफ कर्मियों की लापरवाही साफ देखने को मिली।

Related Articles