Home » रतलाम स्टेशन पर निर्धारित समय से पहले पहुंची ट्रेन तो यात्रियों ने मनाया जश्न

रतलाम स्टेशन पर निर्धारित समय से पहले पहुंची ट्रेन तो यात्रियों ने मनाया जश्न

by admin
Passengers performed Garba on the first arrival of the train at Ratlam station

आगरा (26 May 2022)। रतलाम स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से पहले पहुंची ट्रेन तो यात्रियों ने मनाया जश्न। प्लेटफार्म पर किया गरबा। वीडियो वायरल। रेल मंत्री ने कहा, मजामा!

गुरुवार सुबह से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ यात्री प्लेटफार्म पर गरबा करते ​नजर आ रहे हैं। इसको खुद रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के रतलाम स्टेशन पर बांद्रा—हरिद्वार ट्रेन अपने निर्धारित समय से पहले ही पहुंच गई। वह करीब बीस मिनट पहले पहुंची। यहां ट्रेन का ठहराव दस मिनट का था। ऐसे में जब यात्रियों को इसकी जानकारी हुई तो बोर होने से बचने के लिए सभी प्लेटफार्म पर उतर आए। इसके बाद सभी ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। मोबाइल पर गाना बजा लिया। फिर गरबा किया। उनकी देखा देखी अन्य यात्री भी आ गए। ऐसे में करीब 25 मिनट तक गरबा चलता रहा। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रेल मंत्री ने टिवटर पर अपलोड किया वीडियो

रेल मंत्री ने किया शेयर, कहा: हैप्पी जर्नी

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, मजामा! Happy Journey । इसके बाद यूजर्स काफी खुशनुमा कमेंट कर रहे हैं।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles