Home » ट्यूबवेल के पास सो रहे दंपत्ति के ऊपर बदमाशों ने किया हमला, घायल कर लूटा सामान

ट्यूबवेल के पास सो रहे दंपत्ति के ऊपर बदमाशों ने किया हमला, घायल कर लूटा सामान

by pawan sharma

आगरा। देहात क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात को बाह क्षेत्र में तीन अज्ञात बदमाशों ने ट्यूबवेल पर सो रहे दंपति को अपना निशाना बनाया। हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे और लोहे के हत्यारों से पति पत्नी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और महिला के आभूषण लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपत्ति को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

घटना बाह थाना क्षेत्र के गांव चौसंगी का है। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि किसान पुनीत राम पुत्र दिमान सिंह अपनी पत्नी सरस्वती देवी के साथ गांव के ही पास नलकूप पर सो रहे थे। मंगलवार देर रात पुनीत राम शौच के लिए गए और उसके बाद वह नलकूप पर आकर चारपाई पर लेट गए तभी कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी सरस्वती देवी जग गई और टॉर्च लेकर चारों तरफ देखा मगर कोई उन्हें नहीं दिखा।

कुछ ही देर बाद हथियारों से लैस तीन अज्ञात बदमाशो ने हमला बोल दिया। तमंचा तान कर लोहे की छड़ो से मारने पीटने लगे। दंपत्ति के गंभीर रूप से घायल हो जाने पर बदमाशों ने पत्नी सरस्वती के सिर में लोहे के हथौड़े से वार कर दिया, जिससे वह खून से लथपत होकर जमीन पर गिर पड़ी और पहने हुए गहने लूट कर ले गए, किसान और उसकी पत्नी के पास रखा मोबाइल फोन सहित अन्य सामान भी छीन कर ले गए। जल्दी सुबह दोनो को खून से लथपत देखकर ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायल दंपत्ति को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में दोनों दंपत्ति पति पत्नी को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सूचना पर पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए संघनता से जांच शुरू कर दी गई है।

वही दूसरी घटना मंगलवार देर शाम की है। पिढौरा क्षेत्र में बारात से लौट रहे एक व्यक्ति को अचानक अज्ञात लोगों ने गोली मार दी जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और उसके परिजनों को सूचित कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Comment