आगरा। ओलंपिक में मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों को केंद्र के सामान ही अब प्रदेश सरकार भी उतनी ही धनराशि से सम्मानित करेगी। जी हां ओलंपिक में मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को केंद्र सरकार की ओर से 3 करोड़ रुपए दिए जाते हैं लेकिन प्रदेश सरकार उन खिलाड़ियों को अपने हिसाब से सम्मानित करती है लेकिन इस बार योगी सरकार ने फैसला लिया है कि अब खिलाड़ियों को भी केंद्र के समान ही धन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। यह कहना था आगरा आये खेल मंत्री चेतन चौहान का।
मून स्कूल ओलंपिक खेल आयोजन के समापन पर आगरा आये खेल मंत्री चेतन चौहान मून ब्रेकिंग से रूबरू हुए। उनका कहना था कि दोनों सरकार खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही हैं। इसलिए ग्रामीण क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। खेल सुविधाएं ग्रामीण तक पहुंचे हैं इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास चल रहे हैं। जिससे यह खेल प्रतिभाएं अपने खेल को राष्ट्रीय स्तर तक ले जा सके। खेल मंत्री चेतन चौहान का कहना था कि आज आधी आबादी भी खेल में अपना पूरा दमखम दिखा रही है। महिला खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास चल रहे हैं।
क्रिकेट में ही आगरा की दो खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में आगरे का डंका बजा दिया है। इस दौरान उनका कहना था कि महिलाओं के लिए हर गेम में प्रतिस्पर्धाएं बढ़ाई जाए जिससे उन्हें खेलने का पूरा मौका मिल सके। इतना ही नहीं इनका मनोबल बढ़ाने के लिए सरकार को भी आर्थिक मदद करनी चाहिए।
खेल मंत्री होने के नाते वह इस ओर प्रयासरत हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विश्व विश्व विख्यात खिलाड़ी रहे हैं। आज कुछ स्थानों पर उनकी भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है अखबारों की सुर्खियां बने रहते हैं खिलाड़ियों के लिए भी हर महीने कुछ मदद सरकार की ओर से हो इसके लिए भी प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। जिससे अमली जामा पहनाना बाकी है।
