Home » नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉयीज संघ ने रेलवे विभाग के खिलाफ़ खोला मोर्चा

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉयीज संघ ने रेलवे विभाग के खिलाफ़ खोला मोर्चा

by pawan sharma

आगरा। लंबित पड़ी हुई मांगो को लेकर एक बार फिर नोर्थ सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज संघ ने रेलवे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मांगो पर अभी तक कोई कार्यवाही न होने से नाराज संघ के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों ने आगरा रेल मंडल पर जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी कर रेलवे अधिकारियों के खिलाफ अपना आक्रोश भी जताया। घंटो तक चले प्रदर्शन के दौरान नोर्थ सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज संघ ने आगरा रेल मंडल के अधिकारी को रेलमंत्री के नाम तीन प्रमुख मांगो के साथ मंडल के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा और इनके समाधान की मांग उठाई।

नोर्थ सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज संघ के पदाधिकरियों का कहना था कि पिछले काफी समय से उनकी पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग, सातवे वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन 26000 और सातवे वेतन मान में फिटमेंट फार्मूला 2.57 से 3.57 करने की मांग उठाई जा रही है लेकिन रेलवे मुख्यालय में इन मांगों पर कोई ध्यान नही दिया गया है। नोर्थ सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि रेलवे कर्मचारियों की मांगों को लेकर NJCA कमेटी का गठन किया गया था। जिसने कर्मचारियों के फेवर में अपनी रिपोर्ट दी थी लेकिन इसके बावजूद भी आजतक उस कमेटी की रिपोर्ट को भी लागू नही किया गया है।

संघ के पदाधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अगर रेलमंत्री ने उनकी मांगों पर ध्यान नही दिया तो उसके परिणाम विभाग के हित मे नही होंगे।

Related Articles

Leave a Comment