Home » मुम्बई पुलिस ने इस अभिनेत्री को किया गिरफ़्तार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

मुम्बई पुलिस ने इस अभिनेत्री को किया गिरफ़्तार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

by admin
Mumbai police arrested this actress, will be shocked to know the reason

टेलीविजन अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने एक वेबसाइट पर एडल्ट वीडियो शूट करके अपलोड करने की कथित भूमिका के चलते अरेस्ट कर लिया है। बता दें अभिनेत्री को 7 फरवरी को मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा। एन आई की रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। पुलिस अन्य मॉडल, साइड अभिनेत्रियों और कुछ प्रोडक्शन हाउस की भागीदारी पर भी पैनी नजर बनाए हुए है। गिरोह के जिन लोगों पर शूट की गई एडल्ट फिल्मों को मोबाइल ऐप और वेबसाइटों पर संपादित करके अपलोड करने का आरोप है, फिलहाल पुलिस उन पर निगरानी रख रही है। अभिनेत्री मिस एशिया बिकनी का ताज जीत चुकीं हैं। इसके साथ ही गहना वशिष्ठ ने विज्ञापनों, हिंदी और तेलुगु सिनेमा में भी काम किया है।वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने 87 अश्लील / पोर्न वीडियो शूट किए हैं और उन्हें अपनी वेबसाइटों पर अपलोड किया है, जिसे देखने के लिए मेंबरशिप लेने की आवश्यकता होती है। वीडियो देखने के लिए जिन लोगों ने चैनल की सदस्यता ली है, उन्हें 2,000 रुपये का भुगतान भी करना होता है।

क्राइम ब्रांच के संपत्ति प्रकोष्ठ के अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शहर के मलाड-मालवानी इलाके के माढ स्थित एक बंगले पर छापेमारी कर दो पुरुष अभिनेताओं, एक लाइट मैन, एक महिला फोटोग्राफर और एक ग्राफिक डिजाइनर को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब मोबाइल फोन के माध्यम से अश्लील फिल्म की शूटिंग की जा रही थी।अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह अश्लील फिल्म की शूटिंग कर इंटरनेट एवं सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी।

पुलिस के आला अधिकारी ने बताया, ‘आरोपियों के खिलाफ संपत्ति प्रकोष्ठ के एपीआई लक्ष्मीकांत सालुंके की शिकायत के आधार पर मालवानी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं स्त्री अशिष्ट रुपण प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।’ साथ ही बताया कि आरोपियों को 10 फरवरी तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया, ‘घटनास्थल से छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, कैमरा और संबंधित उपकरण, मेमोरी कार्ड आदि जब्त किया गया है जिसकी कीमत 5.68 लाख रुपये है। हमने आरोपियों के खाते में जमा 36.60 लाख रुपये भी जब्त कर लिए हैं।’

Related Articles