Home » सपा कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुलायम सिंह का जन्मदिन

सपा कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुलायम सिंह का जन्मदिन

by admin
Mulayam Singh's birthday celebrated with gaiety at SP office

Agra. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को सपा जिला कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला सपा कार्यालय पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे। शहर अध्यक्ष वाजिद निसार और जिला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटा और मिष्ठान वितरण कर सपा सुप्रीमो की खुशियां एक दूसरे से साझा की। सपा कार्यालय पर बड़ी तादाद में जुटे समर्थकों ने सपा संरक्षक के पक्ष में जमकर नारेबाजी की और पूरा सपा कार्यालय मुलायम सिंह यादव जिन्दाबाद के नारे से गूंज उठा।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भगवान से उनकी दीर्घायु और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की तो वहीं पार्टी को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। सपा शहर अध्यक्ष ने पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन यात्रा से सभी को रूबरू कराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मुलायम सिंह ने कितना संघर्ष किया।

Mulayam Singh's birthday celebrated with gaiety at SP office

इस अवसर पर चुनावी रण में जुटने का कार्यकर्ताओं से आवाहन किया गया जिससे पार्टी संरक्षक को एक तोहफा दिया जा सके। जिला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा कि यह समय आराम का नहीं बल्कि चुनाव की तैयारियों में जुटने का है। हमें अभी से जनता के बीच जाकर भाजपा की पोल खोलनी है और उसकी जनविरोधी नीतियों से लोगों को रूबरू कराना है जिससे सपा के पक्ष में माहौल बन सके।

Related Articles