फतेहाबाद। रविवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए शनिवार को थाना फतेहाबाद में इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में त्यौहारों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। आगामी 29 सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र के अवसर पर जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाते हैं जिन में भक्तों का जमावड़ा रहता है। 9 दिन के पश्चात इनका विसर्जन किया जाता है।
त्यौहार पर इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार ने सफाई तथा पेयजल व्यवस्था के समुचित निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कोई भी यमुना नदी में न करें। इसके लिए अलग कुंड बनाए जाने की व्यवस्था की गई है।
बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश कुमार सागर, रामकुमार चकाचक, डा. विजेंद्र शर्मा, मनीष चक, यदुवंश वर्मा, बनवारीलाल वर्मा प्रधान, अरविंद वर्मा, साजुद्दीन, इकरार खां, रमाकांत गुप्ता, सुरेश लोधी, नितिन पंक्षी, असलम खां, इरशाद खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
