Home » मेयर नवीन जैन सीएम योगी से करेंगे लापरवाह अस्पतालों-अफसरों की शिकायत, तैयार की गोपनीय चिट्ठी

मेयर नवीन जैन सीएम योगी से करेंगे लापरवाह अस्पतालों-अफसरों की शिकायत, तैयार की गोपनीय चिट्ठी

by admin

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए आगरा आ रहे हैं। इस दौरान वह स्मार्ट सिटी आगरा ऑफिस में बने कोविड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम का भी निरीक्षण करेंगे। इस दौरे को लेकर जहां एक तरफ प्रशासनिक अधिकारी लगातार अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने में जुटे हैं तो वहीं दूसरी ओर शहर के मेयर नवीन जैन ने सीएम योगी को देने के लिए एक गोपनीय चिट्ठी तैयार कर ली है, जिसमें उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर में लापरवाह अस्पतालों और अफसरों की शिकायतों की सूची तैयार कर रहे हैं।

एक चैनल में दिए साक्षात्कार के दौरान मेयर नवीन जैन ने कहा कि ‘आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा शहर में आ रहे हैं। वह उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं लेकिन साथ में इस कोरोना महामारी में आपदा को अवसर में बदलने वाले तमाम निजी अस्पताल और लापरवाह अफसरों की भी एक सूची तैयार कर रहे हैं। इस महामारी के दौरान जिन निजी अस्पतालों ने इलाज में लापरवाही बरती मरीजों को उल्टा सीधा बिल बना कर दिया, साथ ही कुछ अफसरों ने भी इसमें लापरवाही दिखाई। इन सभी की शिकायत को वे गोपनीय चिट्ठी के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देंगे।’ मेयर नवीन जैन ने कहा कि ऐसे लापरवाह लोगों के खिलाफ वे मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई करने के लिए भी कहेंगे।

वहीं दूसरी ओर मेयर नवीन जैन ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अपने सफल नेतृत्व से प्रदेश में कोरोना को रोकने का भरकस प्रयास कर रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में वे खुद भी कोरोना से संक्रमित हुए और ठीक होने के बाद तुरंत उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में निरीक्षण करना शुरू कर दिया ताकि आमजन को समुचित इलाज और सुविधा मिल सके, इसके लिए मुख्यमंत्री जी धन्यवाद के पात्र हैं।’

Related Articles