Agra. सोमवार सुबह शहर के प्रमुख व्यापारी, वरिष्ठ समाज सेवी और विभिन्न संगठनों से जुड़े रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा की मौत हो गयी। उनका कई दिनों से शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने पर सोमवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा के निधन से समाजसेवियों में शोक की लहर है।
बताया जाता है कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले 10 दिनों से वह वेंटिलेटर पर थे लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार सुबह लगभग 8 बजे चिकित्सकों ने उनके निधन की पुष्टि की। हालांकि रविवार को भी सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबरें लगातार चलती रही जिसके बाद चिकित्सकों और परिजनों ने उनके निधन की बात को खारिज किया था लेकिन 24 घंटे बाद ही उनके निधन का समाचार आया। रविंद्र पाल सिंह टिम्मा के निधन से परिवार पूरी तरह से टूट गया है। वहीँ गुरुद्वारे में अंतिम अरदास के बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए मोक्षधाम ले जाया जाएगा।
वरिष्ठ समाजसेवी और शहर के प्रमुख व्यवसाई रविंद्र पाल सिंह के निधन पर समाजसेवी और उनकी नजदीकी लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। रजनीश त्यागी मुताबिक वे राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के मजबूत स्तम्भ थे और हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा मंच के हुए कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया और उसे सफल बनाने में भी सहयोग दिया। सामाजिक मुद्दों पर वो अपनी बेबाक राय रखते थे।
