Home » महिला रेल यात्रियों के सफ़र को सुरक्षित बनाएंगी महिला शक्ति वाहिनी, जानिए कैसे

महिला रेल यात्रियों के सफ़र को सुरक्षित बनाएंगी महिला शक्ति वाहिनी, जानिए कैसे

by admin

आगरा। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर आरपीएफ कमांडेंट पी के पांडा भी गंभीर नजर आ रहे हैं। महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ कमांडेंट ने महिला शक्ति वाहिनी का गठन किया है। महिला शक्ति वाहिनी में 10 महिला आरपीएफ महिला सिपाहियों को शामिल किया गया है जो आगरा रेल मंडल से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में लगातार गश्त करेंगी और महिला यात्रियों से वार्ता करके उनकी समस्याओं को जानेगी। महिला शक्ति वाहिनी की जानकारी आरपीएफ कैंट इंस्पेक्टर बी. के. पचौरी ने दी।

आरपीएफ कैंट इंस्पेक्टर बी.के. पचौरी ने बताया कि महिलाओं के प्रति लगातार अपराध बढ़ रहे हैं जिससे महिला रेलयात्री भी सफर के दौरान अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिला रेल यात्री के सफर को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य को लेकर आरपीएफ कमांडेंट पी.के. पांडा ने महिला शक्ति वाहिनी का गठन किया है। महिला शक्ति वाहिनी में शामिल महिला सिपाही आगरा मंडल से गुजरने वाली हर ट्रेन के महिला बोगी के साथ-साथ जनरल बोगी में लगातार गश्त करेंगे और महिला यात्रियों से उनकी समस्याओं को भी जानें कि अगर किसी तरह की समस्या है तो उसका तुरंत निराकरण किया जाएगा। अगर कोई असामाजिक तत्व महिलाओं के साथ आपराधिक वारदात को अंजाम देता है तो उसे जेल के पीछे पहुंचाने का काम भी यह महिला सिपाही करेंगी।

Related Articles