Home » नेपाल से आई खाटू श्याम नरेश भक्तों की टोली का एत्मादपुर में हुआ स्वागत

नेपाल से आई खाटू श्याम नरेश भक्तों की टोली का एत्मादपुर में हुआ स्वागत

by admin

आगरा। खाटू श्याम नरेश के भक्तों की एक टोली नेपाल से पैदल चलकर राजस्थान के लिए रवाना हुई है जो कल श्याम एत्मादपुर पहुंची। श्याम बाबा के भक्त श्यामू ठाकुर द्वारा इस टोली का स्वागत सम्मान किया गया तथा रात्रि विश्राम के लिए भक्तों की टोली को एत्मादपुर में ही ठहरा कर उनके भजन भोजन का इंतजाम किया गया। सुबह होते ही भक्तों की टोली फिर से जन जागरण करती हुई राजस्थान के लिए रवाना हो गई जहां उनका अगला पड़ाव आगरा की जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी का मंदिर था। पदयात्रा के दौरान टोली के भक्त श्याम भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे थे पूरे रास्ते भक्त श्याम भजनों पर झूमते गाते हुए चल रहे थे।

खाटू श्याम जी की जन जागरण पदयात्रा में एक ऐसे भक्त विष्णु सिंघल शामिल थे जो पहले राजस्थान के मंदिर से पैदल पैदल नेपाल पहुंचे और फिर इस यात्रा का संयोजन कर नेपाल से पैदल पैदल वापस राजस्थान जा रहे हैं।

भक्तों का कहना था कि बाबा के दरबार में बिन मांगे मुरादे पूरी होती हैं। जहां तक इतनी लंबी पदयात्रा का सवाल है तो सारे दुख बाबा हर लेते हैं। पूरे दिन भक्तों पैदल चलते हैं और जब थकान महसूस होती है तो शाम को बाबा के भजनों पर नृत्य होता है। इसके बाद दोबारा से अपने आप ऊर्जा जागृत हो जाती है।

Related Articles