आगरा. जिला कारागार में IMA आगरा की महिला एवं बाल सशक्तिकरण समिति के तत्वावधान में, एक स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्तन कैंसर की जांच का शिविर लगाया गया। समिति चेयरमैन डॉ. स्वाति द्विवेदी ने बताया शिविर का मुख्य उद्देश्य महिला बंदियों को स्वयं स्तन परीक्षण (Self Breast Examination) की जानकारी देना तथा स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करना रहा।
डॉ कविता भटनागर ने स्तन कैंसर की गांठ के बारे में बताया कि किसी भी गांठ को छुपाना नहीं चाहिए। डॉ. अल्का कपूर ने गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर एवं उसके टीकाकरण के बारे मैं बताया। डॉ गायत्री गुप्ता ने बताया कि स्वयं स्तन के परीक्षण से शुरुआत से गांठ को पकड़ा जा सकता है एवं ये बहुत प्रभावशाली है। डॉ. नेहारिका मल्होत्रा ने चार्ट्स के माध्यम से कारागार बंदियों को इस बीमारी के बारे में बताया।
आईएमए अध्यक्ष डॉ पंकज नगायच ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया महिलाओं को स्वास्थ्य जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए आईएमए प्रतिबद्ध है एवं आई.एम.ए. आगरा भविष्य में भी ऐसे सार्थक एवं प्रभावशाली जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
सचिव, डॉ रजनीश मिश्रा ने कहा कि हम निरंतर सांस्कृतिक, सामाजिक, स्वास्थ्य जागरूकता के कार्यक्रम करते हैं। उन्होंने जेल प्रशासन का धन्यवाद दिया। कोषाध्यक्ष डॉ मुकेश भारद्वाज ने मीडिया को बताया कि आई एम ए आगरा निरंतर अपने आधिकारिक मीडिया पोर्टल ,फेसबुक ट्विटर हैंडल्स के माध्यम से विभिन्न विषयों पर जन जागरूकता में लगा हुआ है।
https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9
हमारे न्यूज़ चैनल के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए ऊपर दिये गए लिंक पर क्लिक करें
