Home » आऊंगा 100 परसेंट, अभी एक पराठा खा रहा हूं, आधा बचा है

आऊंगा 100 परसेंट, अभी एक पराठा खा रहा हूं, आधा बचा है

by admin
I will come 100 percent, now I am eating a paratha, half is left

नई दिल्ली (18 May 2022)। आऊंगा 100 परसेंट, अभी एक पराठा खा रहा हूं, आधा रह गया है। उबर कैब ड्राइवर ने दिल्ली की लड़की को यह जवाब दिया, जानिए पूरा मामला।

दिल्ली में एक लड़की ने उबर कैब को बुक किया, इसके बाद जब कॉल की तो उसके बाद उसने आने की बात कही। इसके बाद जब लड़की ने चैट पर आने को पूछा तो उसका जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग उसकी ईमानदारी की चर्चा कर रहे हैं। मिसालें दे रहे हैं।

यूजर करिश्मा ने किया ट्वीट

ट्विटर पर करिश्मा मेहरोत्रा ने एक स्क्रीन शॉट शेयर किया। इसमें उबर कैब और उनके बीच चैट है। करिश्मा ने उबर कैब बुक किया। कुछ देरी होने पर इसके बाद ड्राइवर से पूछा, आप आ तो रहे हैं न। इस पर ड्राइवर ने कहा, आऊंगा 100 परसेंट, अभी एक पराठा खा रहा हूं, आधा बचा है। जो सचाई है, वो बता दिया।#delhinews

यूजर्स दे रहे ये जवाब

इसके बाद यूजर ​करिश्मा मेहरोत्रा ने इसका स्क्रीन शॉट शेयर किया, कहा कि मैं जीवन में इतना ही ईमानदार होनी चाहती हूं। इस पर कमेंट की लाइन लग गई। एक यूजर ने उनको टिप देने को कहा तो, दूसरे ने कहा, आधे पराठे को छोड़ देना बहुत कठिन काम है।

Related Articles