Home » ‘समूह सहेली’ की सैकड़ों महिलाओं ने सीडीओ-विधायक आवास का किया घेराव

‘समूह सहेली’ की सैकड़ों महिलाओं ने सीडीओ-विधायक आवास का किया घेराव

by admin
Hundreds of women from 'Group Saheli' encircle the CDO-MLA residence

Agra. आगरा विकास भवन व विकास प्राधिकरण पर ब्लॉक एत्मादपुर की समूह सहेली की सैकड़ों महिलाओं ने जम कर हंगामा काटा। बारह गांव की आक्रोशित महिलाओं ने ब्लॉक मिशन मैनेजर सोनम जो एत्मादपुर ब्लॉक में तैनात है, उन पर गबन किये जाने का आरोप लगाए जाने से नाराज है। अपनी इस नाराजगी को जाहिर करने और इस मामले में निष्पक्ष कार्यवाही की मांग को लेकर समूह सहेली से जुड़ी सभी महिलाओं ने पहले विधायक रामप्रताप चौहान के आवास पर प्रदर्शन किया और ब्लॉक मिशन मैनेजर सोनम को इंसाफ दिलाने की मांग की।

इस दौरान विधायक रामप्रताप चौहान आवास पर नहीं थे लेकिन पीड़िता ने बताया कि उनकी फोन पर बात कराई गई तो उन्होंने भी उनकी बात को नहीं सुना बल्कि घर पर प्रदर्शन कराने के लिए चेतावनी दे दी। इसके बाद समूह संघ की महिलाएं पीड़िता सोनम को लेकर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पहुँची जहाँ सैकड़ो महिलाओ ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पीड़िता ने मुख्य विकास अधिकारी जे रीभा से मुलाकात की और पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

पीड़िता सोनम ब्लॉक मिशन मैनेजर है जो एत्मादपुर ब्लॉक में तैनात हैं। जिसमे 47 ग्राम पंचायत है, पीड़िता सोनम रघुवंशी एक क्लस्टर, जिसका नाम झाँसी की रानी संकुल स्तरीय संघ जिसमे 150 समूह देखती हैं। सोनम रघुवंशी पर 2 लाख रु गबन करने का आरोप है, मगर सोनम रघुवंशी ने कहा कि यह इल्जाम झूठा है। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप फर्जी है।

प्रदर्शन के दौरान समूह सहेली की महिलाओं ने पीड़िता सोनम को एत्मादपुर ब्लॉक पर ही रहने की गुहार लगाई और कहा हमारी सोनम दीदी ने लॉकडाउन में हमे दो वक्त की रोटी दिलाई थी। सरकारी योजनाओं से हमे रूबरू कराया और हमें रोजगार दिलाया। सोनम दीदी को कहीं नहीं जाने देंगे, हम सभी महिलायें समूह सहेली चला रही है, अगर हमारी सोनम दीदी के साथ इंसाफ नहीं हुआ तो हम सभी महिलायें समूह को छोड़ देंगे।

पीड़िता सोनम रघुवंशी ने आरोप लगाया है कि डीसी राजकुमार लोधी डीएमएम अनुराग कन्नौजिया व मानवेन्द्र यादव, एडीओ ओडी शर्मा द्वारा उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। अनुराग कन्नौजिया द्वारा मुझे कई बार धमकाया जाता रहा है। पीड़िता सोनम ने कहा मुझे स्पष्टीकरण चेतावनी पत्र दिए बिना मेरा दिसंबर 2019 और फरवरी 2021 का मानदेय रोक दिया गया। पता नहीं उसके साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है।

पीड़िता सोनम का कहना है कि वह इस तरह के उत्पीड़न से इतना अजीज आ चुकी है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्मदाह जैसा कदम उठा लेगी और उसके जिम्मेदार उसका मानसिक रूप से शोषण करने वाले लोग होंगे।

पीड़िता ने मुख्य विकास अधिकारी आगरा जे रीभा को प्रार्थना पत्र देकर अपने आत्मसम्मान की रक्षा की गुहार लगाई है। मुख्य विकास अधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले की उच्च अधिकारी द्वारा जांच कराई जाएगी।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles