Home » गणतंत्र दिवस से 1 दिन पहले हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश , पायलट की इलाज के दौरान हुई मौत

गणतंत्र दिवस से 1 दिन पहले हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश , पायलट की इलाज के दौरान हुई मौत

by admin
Helicopter crash occurred 1 day before Republic Day, pilot died during treatment

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को हेलीकॉप्टर क्रैश होने से बड़ा हादसा हो गया ।जिसके चलते एक पायलट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दरअसल लखनपुर के पास भारतीय सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस हेलिकॉप्टर में दुर्घटना में दो पायलट घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था जिनमें से एक पायलट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस बात की पुष्टि एसएसपी कठुआ शैलेंद्र मिश्रा ने की।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को लखनपुर के पास स्थित क्षेत्र में सेना का एक ध्रुव हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त होकर गिर गया । बताया गया कि रूटीन पेट्रोलिंग पर निकले हेलीकॉप्टर ने पठानकोट के मामून कैंट से उड़ान भरी थी। लेकिन तकनीकी खराबी आने के बाद सैन्य क्षेत्र में इसे लैंड करने की कोशिश की गई । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जो ट्रांसमिशन लाइन की तारों से टकराता हुआ सफेदे के पेड़ों के बीच जा गिरा। जिसके बाद चौपर ने आग पकड़ ली।घायल पायलटों को हेलीकॉप्टर से निकालने के बाद पठानकोट के सैन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया वहीं इलाज के दौरान एक पायलट की मौत हो गई।

चॉपर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना जब एसएसपी कठुआ डॉक्टर शैलेंद्र मिश्रा को मिली तो वे घटनास्थल की ओर रवाना हुए फिलहाल सेना ने पूरे इलाके को सील करते हुए किसी को भी दुर्घटना स्थल पर जाने की इजाजत नहीं दी है। अब इस बात की पुष्टि कठुआ के डिप्टी कमिश्नर ओपी भगत ने भी कर दी है।

हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद से आसपास के क्षेत्रों से लोग सैन्य क्षेत्र के पास पहुंच रहे हैं, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया है। एसएसपी कठुआ डॉक्टर शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि करीब शाम 7:15 बजे के लगभग सेना की बसोहली ब्रिगेड में ध्रुव चॉपर क्रैश हो गया। जहां दो पायलट इस दुर्घटना में घायल हुए थे। वहीं उनमें से एक पायलट की मौत हो गई है। जबकि एक पायलट का पठानकोट सैन्य अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Related Articles