नई दिल्ली। दिल्ली में भीषण जाम। नोएडा में मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले आगरा के कई लोग नोएडा में फंसे। समय से नहीं पहुंच पाए आफिस। टविटर पर लगातार जानकारी दे रही पुलिस।
अग्निपथ योजना के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का असर सबसे ज्यादा असर दिल्ली—एनसीआर में देखने को मिल रहा है। दिल्ली—एनसीआर में सोमवार सुबह से ही भीषण जाम लगा हुआ है। यातायात पुलिस लगातार लोगों को अपडेट कर रही है।
नोएडा में चिल्ला बार्डर पर लंबा जाम है। यह जाम नोएडा—दिल्ली लिंक रोड पर है। आगरा से सुबह दिल्ली के लिए निकले कई लोग जाम में फंसे हुए हैं। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले आगरा के शाहगंज निवासी अक्षय उपाध्याय ने बताया कि वह सुबह सात बजे घर से निकले थे। यमुना एक्सप्रेस वे से होकर नोएडा पहुंचे लेकिन इसके बाद वह दिल्ली जाने वाले रास्ते पर जाम में फंस गए। उन्होंने बताया कि वह दो घंटे से अधिक से जाम में फंसे हुए हैं।

दिल्ली पुलिस की ओर से कापासेड़ा बार्डर पर बैरिकेड लगाए गए हैं। जंतर—मंतर पर सोमवार को प्रदर्शन होना है। इसको देखते हुए हर वाहन की जांच की जा रही है। इधर गुरुग्राम यातायात पुलिस ने भी भारी वाहनों के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी की थी। जयपुर की ओर से आनेवाले वाहनों को पीएमटी के रास्ते से निकाला जा रहा है।
गुरुग्राम पुलिस ने ट्वीट किया है कि नेशनल हाईवे 24 पर सरहोल टोल के पास भीषण जाम लगा है। गाड़ियों का अपनी जगह से हिलना भी मुश्किल है। पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में लगे हैं।
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF
