Home » संजय प्लेस में कार सवार युवक पर आधा दर्जन लोगों का हमला, लूटपाट के बाद हुए फरार

संजय प्लेस में कार सवार युवक पर आधा दर्जन लोगों का हमला, लूटपाट के बाद हुए फरार

by admin

Agra. संजय पैलेस पुलिस चौकी के निकट उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक कार सवार युवक पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हमला बोल दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। युवक को घायल करने के बाद आरोपी लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घायल अवस्था में पुलिस युवक को जिला अस्पताल इलाज और मेडिकल के लिए लेकर आई। पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपनी कार से खाना लेने के लिए उतरा था तभी पीछे से आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हमला बोल दिया। उसके गले से सोने की चेन नकदी मोबाइल फोन और लाखों रुपए लेकर फरार हो गए।

पूरा मामला संजय पैलेस पुलिस चौकी के निकट स्थित होटल नोवा के पास का बताया जा रहा है। घायल युवक का नाम नितिन पुत्र जयकिशन है। बताया जाता है कि नितिन बीकॉम की शिक्षा ग्रहण कर रहा है साथ ही ऑनलाइन जूता ट्रेडिंग का काम भी करता है। नितिन ने बताया कि वह एक कारखाने से पेमेंट लेकर आ रहा था। रास्ते में संजय पैलेस क्षेत्र के होटल नोवा के पास रुके और आगे बढ़े तभी पीछे से आए लोगों ने हमला बोल दिया। इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गए। हमले में युवक उनका मोबाइल, गाड़ी की चाबी, सोने की चेन के साथ गाड़ी में रखे लगभग ₹1.70 लाख की नकदी लेकर फरार हो गए।

युवक के साथ मारपीट करता देख वहां मौजूद लोगों ने दौड़ लगाई। लोगों को आता देख मारपीट करने वाले दबंग फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई पूरी जानकारी जुटाने के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल इलाज और मेडिकल के लिए भेज दिया गया।

घायल युवक के साथ जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि हमला करने वाले युवक का नाम ध्रुव और उनके साथी है। वह दबंग लोग हैं और इसी तरह की घटनाओं को आए दिन अंजाम दिया करते हैं। फिलहाल पुलिस को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment