आगरा। साहिब श्री गुरु नानक जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन व पंजाब एंड सिंध बैंक के सहयोग से एक गुरमत प्रतियोगिता का आयोजन गुरुद्वारा गुरु का बाग, मधु नगर पर किया गया। रविवार को यह प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे प्रारंभ हुई और दोपहर 2:00 बजे तक चली। इस प्रतियोगिता को तीन वर्गों पहला ग्रुप उम्र 7 साल से 12 साल, दूसरा ग्रुप उम्र 13 से 20 साल व तीसरा ग्रुप 21 से 35 साल में सम्पन्न कराया गया।
इस प्रतियोगिता में सिख धर्म के मुख्य सिद्धांतों पर रिटर्न व ओरल प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। निर्णायक दल में शामिल जसपाल सिंह, हरप्रीत कौर बिंद्रा, व परमजीत सिंह सोढ़ी ने प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया।
श्याम भोजवानी का कहना था कि सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन समय समय पर ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन कराती है जिससे समाज के बच्चें सिख धर्म को जान सके और गुरु नानक देव के बताए रास्ते पर चले।
सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2019 को कीर्तन दरबार स्टाफ पंजाब एण्ड सिंध द्वारा माता प्रकाश कौर भवन सुल्तानपुर पर रात्रि 9 बजे सन्त बाबा प्रीतम सिंह के कर कमलो द्वारा किया जाएगा।
इस दौरान हरविंदर सिंह आहूजा, प्रभु दयाल सिंह, नरेंद्र सिंह लालिया, अरजिंदर पाल सिंह,गुरु सेवक, श्यामभोजवानी, परमजीत सिंह मक्कर, राणा रणजीत सिंह, बंटी चावला, जसपाल सिंह, तेजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
