Home » जीआरपी को मिली बड़ी सफलता, जहरखुरान करने वाले एक गिरोह को किया गिरफ्तार

जीआरपी को मिली बड़ी सफलता, जहरखुरान करने वाले एक गिरोह को किया गिरफ्तार

by pawan sharma

आगरा। रेलयात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने में जुटी जीआरपी को जहरखुरानों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। आगरा कैंट जीआरपी ने जहरखुरानी कर यात्रियों से लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को आगरा कैंट जीआरपी ने आरपीएफ के साथ मिलकर गिरफ्तार किया है। दोनों जहर खुरानो से जीआरपी ने लूट व चोरी के मोबाइल, एलसीडी, नगदी के साथ आपराधिक वारदात के लिए प्रयोग करने वाला नशीला पाउडर अल्पराजोलाम बरामद किया है। इसकी जानकारी सीओ जीआरपी अनुराग दर्शन और आरपीएफ कमांडेंट जेड एस खान ने संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान दी।

प्रेसवार्ता के दौरान सीओ जीआरपी अनुराग दर्शन ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान इन दोनों जहरखुरानों को कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 झांसी साइड की तरफ से गिरफ्तार किया गया है। दोनों शातिर जहरखुरान शमशेर और रहीस इटावा के रहने वाले है। दोनो जहरखुरानों से लूट के 5 मोबाइल, चोरी की 2 एलईडी, एक होम थियेटर, नगदी सहित 250 ग्राम नशीला पाउडर एल्पराजोलाम बरामद किया गया है। सीओ जीआरपी का कहना है कि इन दोनों का आपराधिक इतिहास भी है जो खंगाला जा रहा है।

आरपीएफ कमांडेंट जेड एस खान का कहना है कि यह शातिर अपराधी यात्रियों से दोस्ती करके उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर उनके सामान को लूटकर आउटर पर उतर जाते है। इनके पकड़े जाने से जहरखुरानी पर लगाम लगेगी और रेलयात्रियों का सफर भी सुरक्षित बन सकेगा।

Related Articles

Leave a Comment