Home » हर्ष फायरिंग के चलते दूल्हे के फूफ़ा की हुई मौत, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

हर्ष फायरिंग के चलते दूल्हे के फूफ़ा की हुई मौत, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

by admin
Groom's uncle died due to Harsh firing, police arrested

Agra. शादी समारोह के दौरान होने वाली हर्ष फायरिंग के कारण कई हादसे हो चुके हैं और शादी की खुशियां मातम में बदल चुकी है। इन बढते हादसों को देखते हुए सरकार ने हर्ष फायरिंग पर रोक लगाई गई है और इसमें सजा का प्रावधान भी है लेकिन प्रशासन की सख्ती के बाद भी हर्ष फायरिंग पर लगाम नहीं लग पा रही है। दबंग और रसूखदार इसका खुले में मखौल उड़ा रहे हैं। ताजा मामला आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र का है। यहां शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के फुफुरे भाई की जान चली गयी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गयी और गोली चलाने वाले आरोपी को पिस्टल सहित मौके से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पूरन पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम बघेना थाना सादाबाद जनपद हाथरस की पुत्री रेनू की शादी वृंदावन गार्डन थाना खंदौली क्षेत्र में थी। मुरसान निवासी सेवानिवृत्त फौजी विक्रम अपने बेटे अचल की बरात लेकर आए थे। इसमें मुरसान निवासी सेवानिवृत्त फौजी ज्ञानेंद्र अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया था। वह दुल्हन का फूफा और दूल्हे के पिता का दोस्त है। उसी ने शादी कराई थी। गुरुवार तड़के चार बजे वृंदावन गार्डन में शादी की रस्में चल रही थीं। तभी अचानक से ज्ञानेंद्र की लाइसेंसी बंदूक से गोली चल गई जो दूल्हे के फुफेरे भाई को लग गयी। घायल अवस्था में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने ज्ञानेंद्र को पिस्टल के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चेक कर रही है जिससे घटना की सच्चाई सामने आ सके। इस घटना के बाद गमगीन माहौल में ही दुल्हन की विदाई कराई गयी।

Related Articles