Home » पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा महिला प्रत्याशी को कहा ‘आईटम’, इमरती देवी ने सोनिया गांधी से कहा ये

पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा महिला प्रत्याशी को कहा ‘आईटम’, इमरती देवी ने सोनिया गांधी से कहा ये

by admin

मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी दांवपेच शुरू हो चुके हैं। कांग्रेस और सत्ताधारी बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर बदस्तूर जारी है जिसके चलते एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने केबिनेट मंत्री इमरती देवी के खिलाफ हद दर्जे की अभद्र टिप्पणी की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल इस बौखलाहट का अनुमान लगाया जा रहा है कि इमरती देवी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई है जिसके चलते यह प्रहार इमरती देवी पर किया गया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ग्वालियर की डबरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुई एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी की प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को आइटम कह डाला। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भाजपा कैबिनेट मंत्री और प्रत्याशी इमरती देवी के बारे में कहा कि ‘आप तो उसे मुझसे ज्यादा पहचानते हैं, आपको मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था कि यह क्या आइटम है।’ कमलनाथ ने पहले तो इतना कहा और फिर जनता की तरफ देखा और देखकर खिलखिला कर हंस पड़े और दोबारा दोहराया कि यह क्या आइटम है। इस दौरान मौजूद समर्थकों ने तालियां बजाकर खूब ठहाके लगाए।

महिला पर की गई यह अभद्र टिप्पणी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के साथ साथ कांग्रेस पर भी भारी पड़ रही है। इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए इमरती देवी ने कहा कि ‘ऐसे लोगों को मध्यप्रदेश में रहने का कोई अधिकार नहीं है, आज उन्होंने मध्य प्रदेश की सारी लक्ष्मियों को गाली दी है, मैं कांग्रेस अध्यक्ष से उन्हें पार्टी से निकालने की मांग करती हूं, वह एक महिला और एक मां भी है, क्या वह बर्दाश्त करेंगी अगर कोई उनकी बेटी के बारे में ऐसा कुछ कहेगा।’

वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि यह केवल इमरती देवी की ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश की बेटियों बहनों का अपमान है। कमलनाथ एक बेटी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं जिन्होंने इतने लंबे समय तक कांग्रेस की सेवा की है। लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे, उन्हें शर्म आनी चाहिए।

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस आलाकमान से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग रखी है। साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ की अभद्र टिप्पणी को दलितों के लिए कांग्रेस की सोच करार दिया है।

Related Articles