Home » नशेबाजों को टोकना बुजुर्ग को पड़ा भारी, गाली-गलौज के बाद हत्या

नशेबाजों को टोकना बुजुर्ग को पड़ा भारी, गाली-गलौज के बाद हत्या

by admin

आगरा। नशेबाजों को टोकना सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग को भारी पड़ गया।घटनाक्रम बीती रात का है। बताया जा रहा है कि कुछ नशेबाज सदर थाना क्षेत्र में खोखा चलाने वाले एक बुजुर्ग को गंदी गंदी गालियां दे रहे थे जिसको लेकर पड़ोस में खोखे पर बैठने वाले बुजुर्ग व्यक्ति ने विरोध किया। पीड़ित पक्ष के आरोप के मुताबिक विरोध के चलते पहले नशेबाज युवकों ने बुजुर्ग के साथ गाली-गलौज की और उसके बाद जाते समय रास्ते मे बुजुर्ग को नशेबाज और उनके साथियों ने घेर लिया और जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद में सभी नशेबाज युवक और आरोपी वहां से फरार हो गए।

बीती रात को हुए इस घटनाक्रम की जानकारी गुरुवार सुबह तड़के आगरा जिला पुलिस को हुई। एसपी सिटी आगरा रोहन पी बोत्रे, सीओ सदर विकास जायसवाल सहित इंस्पेक्टर सदर कमलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गये। पीड़ित पक्ष से बातचीत के बाद आरोपियों को थाना सदर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आगरा के पुलिस अधीक्षक नगर का कहना है कि जहां शव को पोस्टमार्टम गृह भेज कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तो वहीं आरोपियों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है।

स्थिति विवादास्पद ना हो इसके लिए इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। मौके पर मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं तो वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मृतक की मौत का कारण क्या है। फिलहाल आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

Related Articles