भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार सुबह आए 4.0 की तीव्रता के भूंकप से सिक्किम में नेपाल-भारत सीमा पर हड़कंप मच गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तकरीबन 3 बजकर 43 मिनट पर भारत-नेपाल सीमा पर भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 रही। हालांकि इस भूकंप से कोई हताहत नहीं हुआ है।
एनसीएस ने ट्वीट कर बताया कि भूकंप की तीव्रता 4.0 थी, जो 5 फरवरी की सुबह 3 बजकर 43 मिनट 10 सेकेंड पर आया और भूकंप का झटका 27.86 लंबी, 88.14 गहराई पर नेपाल- भारत (सिक्किम) सीमा पर महसूस किया गया।
बता दें सिक्किम में 24 घंटे में ये दूसरी बार है कि भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले गुरुवार की सुबह सिक्किम में युक्सोम के पास रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सिक्किम में गुरुवार को भूकंप 124 किलोमीटर की गहराई पर सुबह 10:36 बजे लगभग आया था।
इससे पहले दिल्ली में भी जनवरी महीने में 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अलावा इसके 14 जनवरी को असम के दिमा हसाओ जिले में रात 12:45 पर भूकंप आया था। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई थी। उस समय भी जान माल के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई थी।
