Home » पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट कुशवाहा समाज ने जिला मुख्यालय का किया घेराव, दी ये चेतावनी

पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट कुशवाहा समाज ने जिला मुख्यालय का किया घेराव, दी ये चेतावनी

by admin

आगरा। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के नेतृत्व में कुशवाह समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय का घेराव किया। पुलिस की ओर से भूमाफियाओं और दुराचारियों पर कोई कार्यवाही न होने से जिला मुख्यालय में जमकर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिला मुख्यालय में भारी संख्या में पहुँचे कुशवाह समाज के प्रदर्शन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुँच गए। कुशवाह महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रेमचंद्र कुशवाह ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित अपनी विभिन्न समस्याओं का लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा और इसे मुख्यमंत्री तक पहुँचाने की अपील की।

कुशवाह महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रेमचन्द कुशवाहा ने बताया कि कुशवाहा समाज के पीड़ित लोगों की पुलिस प्रशासन के सम्बंधित अधिकारी कोई सुनवाई नही कर रहे है जिसके कारण वो इंसाफ पाने के लिए दर दर भटक रहे हैं तो वहीं दबंग उन पर अपनी दबंगई दिखा रहे है।

प्रेमचन्द कुशवाहा ने बताया कि थाना सदर में दर्ज मुकदमा 983/19 धारा 376 आदि में नामजद मुकदमा दर्ज है लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी दिनेश की गिरतारी नही की है। थाना एत्मादपुर में भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा 211/19 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 420, 467, 471, 120 बी आईपीसी में मुकदमा दर्ज है फिर भी पुलिस ने नामजद भूमाफिया मुकेश और ब्रिजेश को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। थाना एत्माद्दोला में न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराये जाने की माग करने वाले नवलगंज के निर्दोष स्थानी निवासियों के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे 611/19, 381/19, 989/19 को अभी तक समाप्त नही किया गया है और न ही सार्वजनिक भूमि पर न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराकर अवैध निर्माण को तोड़ा गया है।

इस प्रदर्शन के दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि अगर पांच सूत्रीय ज्ञापन पर कोई कार्यवाही नही हुई और समस्याओं का समाधान नही हुआ तो कुशवाह समाज कलेक्ट्रेट का घेराव कर आगरा का चक्का जाम करेगा।

इस दौरान मोहिनी कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, मंजू देवी, शीला देवी, विनोद कुशवाहा, श्यामवीर कुशवाहा, माताप्रसाद, रनपाल सिंह कुशवाहा, गिर्राज किशोर, विनय किशोर, मनोज, अशोक कुमार, टिंकू मौजूद रहे।

Related Articles