आगरा। लोकसभा चुनाव में ब्रज क्षेत्र की सबसे हॉट सीट बन चुकी फतेहपुर सीकरी को जीतने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ साथ प्रत्याशी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष इस सीट को जीतने के लिए हर गांव में जाकर हर व्यक्ति से मिलकर समर्थन जुटा रहे है तो कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर की बेटी जूही बब्बर भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रही है। पिता चुनावी मैदान में है तो अपने पिता का हर चुनाव में साथ देकर उनकी शक्ति बनने वाली बेटी भी इस समय फतेहपुर सीकरी लोकसभा के हर गांव की पंगड्डियो पर चलकर अपने पिता के लिए प्रचार प्रसार कर रही है।

जूही बब्बर खुलकर ग्रामीणों से मिल रही है और उनसे वार्ता कर कांग्रेस की नीतियों को सामने रखकर अपने पिता के लिए समर्थन जुटा रही है। गांव की पंगड्डडियों पर चलने का रास्ता भले ही कठिन हो लेकिन आत्मविश्वास से भरी हुई यह बेटी अपने पिता के सपने को साकार करने और उनकी जीत सुनिश्चित करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। जूही बब्बर जिस गांव में जा रही है। उनका ग्रामीण जोरदारी के साथ स्वागत सत्कार कर रहे हैं। इतना ही नही जूही बब्बर गांव के हर घर मे उस तरह पहुँच रही है जैसे की वो उसी घर की बेटी हो।
राजब्बर की तरह ही जूही बब्बर भी सिने अभिनेत्री है तो लोग सेल्फी लेने के साथ साथ उनकी बातो को भी गंभीरता से सुन रहे है। फिलहाल कुछ भी हो लेकिन देखना होगा कि फतेहपुर सीकरी पर पिता-पुत्री का जादू क्या कमाल दिखता है।
