Home » Corona Breaking : कोरोना के 6 नए मामले आये, 21 से लेकर 75 वर्षीय मरीज आये चपेट में

Corona Breaking : कोरोना के 6 नए मामले आये, 21 से लेकर 75 वर्षीय मरीज आये चपेट में

by admin

आगरा। आज मंगलवार को कोरोना संक्रमित के 6 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद आगरा में कोरोना संक्रमित की संख्या 870 हो गयी है। आज कोरोना के लगभग 7 मरीज ठीक हुए हैं जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 761 हो गयी है तो वहीं एक्टिव कोरोना मरीज की संख्या 76 हो गयी है। इनका एसएन मेडिकल कॉलेज और हिंदुस्तान कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 87.47 पहुंच गया है।

आज आये कोरोना संक्रमित के मामलों में लोहामंडी क्षेत्र निवासी 21 साल के युवक को सीने में दर्द ओर उल्टी होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया, उसके सैंपल लिए गए, जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। खटीकपाडा निवासी 75 साल के बुजुर्ग मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किया गया, इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही आईसीयू में भर्ती 58 साल की लोहामंडी क्षेत्र निवासी महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी 67 साल के मरीज, 30 साल के सुल्तानपुरा निवासी मरीज में कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस तरह आगरा में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 870 पहुंच गई है।

वहीं अब तक 33 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ​ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा रहा है, इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या भी कम हो रही है। अब 36 हॉटस्पॉट रह गए हैं।

Related Articles