Home » सराहनीय कार्य, घर का रास्ता भूल भटक रही मासूम बच्ची को पुलिस ने परिवार से मिलवाया

सराहनीय कार्य, घर का रास्ता भूल भटक रही मासूम बच्ची को पुलिस ने परिवार से मिलवाया

by admin
Commendable work, the police introduced the innocent girl to the family, forgetting the way home

आगरा जनपद के थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव सूखा ताल से घर से निकल कर एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची रास्ता भटक गई। जिसके बाद भटकी बच्ची को पुलिसकर्मी अपने साथ थाने लेकर पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। थोड़े से प्रयास से पुलिसकर्मियों की मेहनत रंग लाई और परिजन बच्ची को लेने पहुंचे। अपनी बच्ची को वापस पाकर परिजन खुशी से फूले न समाए।

आपको बता दें संध्या पुत्री रामनिवास उम्र करीब 8 वर्ष गांव छारी थाना नगला सिंघी जिला फिरोजाबाद अपनी मां के साथ थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव सुखाताल में दीपावली पर्व पर अपने मौसा अरविंद पुत्र सूरजभान के यहां आई थी। बुधवार को बच्ची गांव से अचानक रास्ता भटक गई और वह गांव के रास्ते से मुख्य मार्ग पर चली गई। बच्ची अचानक लापता होने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे।

वहीँ क्षेत्र में चीता मोबाइल पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी कांस्टेबल विनीत तिवारी को दोपहर में बच्ची भटकती हुई मिली। कुछ शक होने पर बच्ची को गोद में उठाकर पुलिसकर्मी ने उससे नाम और पता पूछा जिस पर उसने अपना नाम संध्या पुत्री रामनिवास बताया मगर अपना पता नहीं बता पा रही थी। जिस पर पुलिसकर्मी ने बच्ची पर प्यार दुलार करते हुए थाने लेकर पहुंचे। उसके बाद क्षेत्र में पुलिस द्वारा गांव में सूचना देकर बच्ची के बारे में संपर्क करने को कहा।

पुलिस की सूचना एवं सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर के बाद 5 घंटे के अंतराल के बाद परिजन भागे भागे थाने पहुंचे और बच्ची को अपना बताया। बच्ची के परिजनों को पहचानने एवं पूरी जांच पड़ताल के बाद पुलिस द्वारा बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों से मिलकर बच्ची खुश हुई। वहीं परिजनों की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने पुलिस के कार्य की जमकर प्रशंसा की।

इसी संदर्भ में थानाध्यक्ष बसई अरेला विपिन कुमार ने बताया कि बच्ची अपने मौसा के घर अपनी मां के साथ मौसा के यहां आई हुई थी। रास्ता भटकने पर बच्ची को पता लगाने के बाद परिवार से मिलवाया और उसे परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

Related Articles