Home » आगरा विवि में पहली बार आ रहे सीएम योगी कर सकते हैं नई घोषणाएं – कुलपति

आगरा विवि में पहली बार आ रहे सीएम योगी कर सकते हैं नई घोषणाएं – कुलपति

by pawan sharma

आगरा। 25 सितंबर को डॉ. बी. आर. आंबेडकर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नायक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण करने आ रहे हैं। जिसकी तैयारियां इन दिनों जोरों पर चल रही है।

कुलपति डॉ अरविंद कुमार दीक्षित का कहना है कि प्रदेश के यह दोनों मुखिया यहां तीन कार्यक्रमों को संपन्न कराएंगे। जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति अनावरण के साथ-साथ छलेसर कैंपस में बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विकास संस्थान का लोकार्पण भी किया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय एक लोहे की मूर्ति बनाने की कार्यशाला भी शुरू करने जा रहा है जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से 16 कलाकार आगरा आ रहे हैं। इनकी इस हफ्ते भर की कार्यशाला का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री व राज्यपाल करेंगे।


कुलपति का कहना था कि अपने 3 वर्ष के कार्यकाल में पहले वर्ष में उन्होंने जहां खंदारी परिसर को शानदार तरह से विकसित किया है तो वहीं दूसरा वर्ष विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर का है जिसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां कराई जा रही है।

वहीं इस कार्यक्रम को लेकर छात्र संगठनों की ओर से दी गई चेतावनी पर हुई कुलपति का कहना है कि जिन दलालों की विश्वविद्यालय में अब कमाई बंद हो गई है वह लोग विरोध का रास्ता अपनाए हुए हैं। हालांकि कुलपति का कहना है कि विरोध के मसले पर जिला प्रशासन से बात कर ली गई है।

माना जा रहा है कि जब विश्वविद्यालय की मुखिया राज्यपाल राम नाईक और उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ विश्वविद्यालय में एक साथ होंगे तो जाहिर सी बात है इस दिन विश्वविद्यालय के लिए कुछ खास घोषणाएं भी हो सकती हैं तो वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन भी विश्वविद्यालय के लिए काफी कुछ नया मांग सकता है।

हालांकि इसकी तैयारी अपने स्तर पर कुलपति कर रहे हैं लेकिन उनका कहना है कि विश्वविद्यालय उत्थान से जुड़ी अन्य घोषणाओं के बारे में सीधे 25 सितंबर को ही पता चलेगा वहीं इस कार्यक्रम के लिए आगरा अलीगढ़ मंडल के सभी जनप्रतिनिधियों से लेकर बड़े सामाजिक लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Leave a Comment