उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ ली है। कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लेने के बाद सीएम योगी ने लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील भी की। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने के लिए भी कहा।
सबसे पहले वैक्सीन के लिए केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं टीका उपलब्ध कराने के लिए पीएम और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को धन्यवाद देता हूं। मैं देश के वैज्ञानिकों को भी धन्यवाद देता हूं। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। अपनी बारी आने पर हम सभी को इसे लगवाना चाहिए।”
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath receives first dose of COVID-19 vaccine at Civil Hospital, Lucknow pic.twitter.com/MwpMAUca7K