Home » लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार, हादसे को देख सहमे लोग

लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार, हादसे को देख सहमे लोग

by admin
Car fell into 30 feet deep gorge on Lucknow Expressway, people were shocked to see the accident

Agra. शनिवार दोपहर को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से घायलों को आगरा इलाज के लिए भेजा गया। क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर भी निकाला गया। इस हादसे को देख लोग भी बुरी तरह सहम गए।

घटना दोपहर 3:00 बजे की बताई जा रही है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार सफेद होंडा सिटी यूपी 78 FH 0005 एक्सप्रेसवे के 36 माइल स्टोन के पास रूपपुर गांव के निकट अनियंत्रित हो गयी और उछल कर 30 फीट गहरी खाई में गिर गयी। हादसे के वक्त गाड़ी में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

गाड़ी में मिली शराब की बोतल

मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि हादसा बेहद दर्दनाक था। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पर हो गई और अंदर युवक बेसुध हालात में कराह रहे थे। बचाव कार्य के दौरान गाड़ी में डिस्पोजल ग्लास और शराब की बोतल मिली। हादसे के बाद वो कुछ बताने के हालात में नहीं थे। गाड़ी में मिले डिस्पोजल गिलास और शराब की बोतल से ऐसा लगता है कि गाड़ी में पार्टी चल रही थी।

लखनऊ और कानपुर निवासी हैं युवक

घायलों में शिथिलेश श्रीवास्तव पुत्र आरके श्रीवास्तव निवासी आशियाना कॉलोनी एम 977 सेक्टर आई लखनऊ, एसके अरोड़ा निवासी लखनऊ तथा आशीष विद्यार्थी पुत्र अंबुज प्रकाश निवासी कानपुर तथा एक अन्य घायल हो गया। जिन्हें फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। यहां से उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

परिजनों को किया गया सूचित

थाना फतेहाबाद प्रभारी आलोक कुमार सिंह के अनुसार युवक़ों को इलाज के लिए भेजा गया है। उनके पास मिले फोन और कागजातों के आधार पर उनकी पहचान की गई और उनके परिजनों को इस हादसे की सूचना दी गयी है। सभी की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें आगरा इलाज के लिए भेजा गया है।

Related Articles