422
फतेहाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 32.6 माइलस्टोन पर लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराई जिसके चलते कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पीआरवी 002 तथा यूपीडा टीम ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं क्रेन की मदद से कार को सीधा कराकर टोल प्लाजा पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह लखनऊ की ओर से एक स्विफ्ट कार आ रही थी। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में 32 पॉइंट 6 माइलस्टोन पर अचानक से कार का स्टेरिंग फेल हो गया और डिवाइडर से टकराकर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार चालक सड़क पर जा गिरा। मौके पर पहुंची यूपीडा की टीम ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
