Home » एत्मादपुर में बीच हाईवे पर आग का गोला बनी कार

एत्मादपुर में बीच हाईवे पर आग का गोला बनी कार

by admin

आगरा। फिरोजाबाद से आगरा जा रहे कैटर्स व्यापारी की गाड़ी में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार आग का गोला बन गई जिसके बाद चालक सवार व्यापारी ने भागकर अपनी जान बचाई।

दरअसल बुधवार रात करीब 12 बजे विवेक अग्रवाल पुत्र महावीर अग्रवाल निवासी 32 एडी बालाजी नगर कमला नगर आगरा अपनी कार होंडा मोबिलियो से फिरोजाबाद से आगरा अपने घर जा रहा था। तभी छलेसर के पास अचानक कार से धुआं निकलने लगा। जब विवेक ने कार का बोनट खोला तो अचानक कार में आग लग गई। इससे पहले कि विवेक कुछ समझ पाता पूरी कार आग का गोला बन गई। जिसे देख आग को बुझाने के लिए आसपास के लोगों ने दौड़ लगा दी लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

Related Articles