Home » कैडेट्स ने रैली निकाल पुलवामा बदले पर वायु सेना के जवानों को दी सलामी

कैडेट्स ने रैली निकाल पुलवामा बदले पर वायु सेना के जवानों को दी सलामी

by pawan sharma

आगरा। एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज के कैडेट्स ने आज आगरा कॉलेज परिसर से राजा मंडी बाजार तक एक रैली निकाली जिसमें उन्होंने भारतीय हवाई सेना द्वारा पुलवामा हमने के जिम्मेदार आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित प्रशिक्षण केंद्र को तहस-नहस करने पर भारतीय सेना को बधाई दी। रैली के दौरान कैडेट्स ने भारतीय सेना जिंदाबाद, वायु सेना जिंदाबाद, अमर शहीद जवानों की जय, भारत माता की जय आदि जोशीले नारे लगाए। मार्ग में चल रहे लोगों ने भी कैडेट्स के साथ सुर में सुर मिलाते हुए भारतीय सेना के पक्ष में नारेबाजी की। इस दौरान कैडेट्स हाथों में भारतीय सेना के पक्ष में नारे लिखी हुई पट्टिका एवं तिरंगा भी लेकर चल रहे थे।

इस रैली का नेतृत्व कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल ने किया। कैडेट्स ने भारतीय सेना की इस कार्रवाई को न्यायोचित बताया और कहा कि यह पुलवामा हमले का असली बदला है।

कैडेट्स ने कहा कि अब भारतीय जनता का धैर्य जवाब दे रहा है। देश की जनता निर्दोष भारतीय जवानों के बलिदान का बदला चाहती है। कैडेट्स ने आगे कहा कि विश्व के सभी देशों को पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित कर उसको दी जाने वाली सभी प्रकार की सेवा को अविलंब बंद करनी चाहिए।

रैली के दौरान एस यू अमोलक कुमार, आनंद कुमार, शिवानी, तरुण कुमार, सचिन चौहान, शरद अग्रवाल, आकाश, विशाल, ज्योति, विश्वजीत सिकरवार आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment