Home » पुलिया तोड़कर नहर में पलटा ट्रेक्टर, ट्रॉली पलटने से उसमें सवार दो की मौत

पुलिया तोड़कर नहर में पलटा ट्रेक्टर, ट्रॉली पलटने से उसमें सवार दो की मौत

by admin

आगरा। थाना बाह क्षेत्र के सुंसार गांव के पास चंबल नहर पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब अनियंत्रित होकर एक ट्रेक्टर बंद नहर में गिर गया। ट्रेक्टर के गिरते ही ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोगों की चीख पुकार निकलने लगी। घटना को देख लोगों ने घटना स्थल की ओर दौड़ लगाई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस घटना में दो लोग ट्रेक्टर ट्राली के नीचे दब गये। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मृत्यु हो गयी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। घटना की जानकारी होने के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।

थाना बाह क्षेत्र के सुंसार गांव के पास बंद पड़ी नहर की है। बताया जाता है कि सुंसारपुरा निवासी किसान अशोक पुत्र हाकिम व कुल्लू पुत्र उदय भान निवासी गांव सुंसारपुरा थाना बाह ट्रेक्टर ट्राली लेकर तूरी भरने गांव बृसंगपुरा जा रहे थे तभी नहर की पुलिया पर मोड़ते समय ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया और पुलिया को तोड़ते हुए नहर में जा गिरा। इस हादसे में ट्रेक्टर ट्राली में सवार 2 लोग चपेट में आ गए और मदद के लिए चीखने लगे। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। दोनों युवकों को ट्रेक्टर ट्राली के नीचे से निकाला गया लेकिन तब तक कुल्लू पुत्र उदय भान की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एंबुलेंस द्वारा घायल अशोक को उपचार के लिए सीएचसी बाह ले जाते समय घायल अशोक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ग्रामीणों के माध्यम से हुई पहचान पर दोनों के परिजनों को इस घटना की सूचना दी। इस घटना की सूचना के बाद मृतकों के घर मे कोहराम मच गया है।

Related Articles