Home » सर्राफ़ कारोबारी के अपहरण से मचा हड़कंप, मौके पर एसएसपी, पुल के पास मिली बाइक

सर्राफ़ कारोबारी के अपहरण से मचा हड़कंप, मौके पर एसएसपी, पुल के पास मिली बाइक

by admin
Bowler bikes beside the will, purse, whack over the bullion's bridge

आगरा। आज शुक्रवार की देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे सर्राफ़ कारोबारी के अपहरण की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही आगरा एसएसपी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक बदमाश सर्राफ़ को अगवा कर गाड़ी में डालकर ले गए हैं। उनके पास आभूषण से भरा एक बैग भी था।

जानकारी के मुताबिक थाना इरादत नगर के वृथला गांव के निवासी छदमी लाल वर्मा पुत्र विशंभर दयाल वर्मा ज्वेलरी की दुकानों पर सोने चांदी के आभूषणों की सप्लाई करते हैं। आज शाम जब है बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे तो सर्राफ़ छदमी लाल वर्मा के मोबाइल से ही जानकारी आई कि उनका अपहरण कर लिया गया है। परिजनों के मुताबिक उन्होंने फोन पर हड़बड़ी में बताया। इसके बाद उनका नंबर बंद जा रहा है।

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस को सर्राफ़ की बाइक कटी पुल के पास पड़ी हुई मिली। सर्राफ़ के पास आभूषणों से भरा एक थैला भी था, बदमाश उसे भी अपने साथ ले गए हैं। मौके पर पहुंची आगरा एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने अपहृत सर्राफ़ का पता लगाने के लिए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles