Home » टि्वटर पर सपा रोड शो की फोटो शेयर कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया पलटवार

टि्वटर पर सपा रोड शो की फोटो शेयर कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया पलटवार

by admin
BJP state president Swatantra Dev Singh targeted the SP roadshow's photo on Twitter

Agra. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो के शेयर किए जाने से राजनीति और गर्माने लगी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फोटो को उस समय शेयर किया जब सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत चौधरी संयुक्त रूप से आगरा में प्रेसवार्ता कर रहे थे। अखिलेश ने आगरा में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सरकार इस बार उत्तराखंड भेज देगी। इसके जवाब में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने सपा समर्थक की एक फोटो ट्वीट करते हुए सपा को समाप्त पार्टी का नाम दिया है।

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने आगरा में प्रेस वार्ता और जनसभा के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को गोरखपुर की जनता चुनाव में हराकर वापस उत्तराखंड भेज देगी। मुख्यमंत्री योगी गर्मी की बात करते हैं वो सीएम हैं या कंप्रेशर हैं। इस बार जनता भाजपा को एतिहासिक हार देंगे। इसके अलावा जयंत चौधरी ने कहा कि योगी जी गर्मी निकालने की बात करते हैं कि वो बताएं कि बेरोजगार लोगों की गर्मी कैसे निकालेंगे। वहीं, दोनों नेताओं के हमले के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव ने अपने ट्विटर हैंडल पर अखिलेश के रोड शो का एक फोटो शेयर किया है। इसमें सपा समर्थक लखनऊ एक्सप्रेस वे पर साइकिल को रस्सी से लटकाए दिख रहा है। उन्होंने इस फोटो के साथ लिखा है कि दुखद घटना…..सपा – समाप्त पार्टी बताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने ट्विटर पर जो फोटो शेयर किया है। वो इनर रिंग रोड का बताया गया है। इसमें सपा समर्थकों द्वारा स्वागत के लिए साइकिल को रस्सी से एक्सप्रेस पर लगे साइन बोर्ड के सहारे लटकाया गया है।

Related Articles