Home » बार एसोसिएशन ने पूर्व चेयरमैन सहित छह अन्य पर की कार्रवाई, 6 साल के लिए किया निष्कासित

बार एसोसिएशन ने पूर्व चेयरमैन सहित छह अन्य पर की कार्रवाई, 6 साल के लिए किया निष्कासित

by admin
Bar Association took action of six others including former chairman, expelled for 6 years

Agra. गुरुवार को कमिश्नर कोर्ट बार एसोसिएशन की एक बैठक अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव एडवोकेट की अध्यक्षता में कमिश्नरी में आयोजित हुई। इस बैठक में एसोसिएशन के तमाम सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान बार विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्यवाही हेतु चर्चा की गई।

इस बैठक में बार एसोसिएशन ने पूर्व चेयरमैन जे. के. पाठक सहित छह अन्य लोगों को बार विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया। इसके बाद बार अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन जे. के. पाठक सहित छह अन्य लोगों को जो बार विरोधी गतिविधियों में संलिप्त के चलते 6 साल के लिए एसोसिएशन से निष्कासित कर दिए‌ गए। निष्कासित होने वालों मे पूर्व चेयरमैन बृजेश पाठक के साथ उदय वीर सिंह यादव, गंगा नारायण पाठक, रामकृपाल परिहार, महिपाल सिंह बघेल थे

इस कार्यवाही के बाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि बार एसोसिएशन में बार विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी सदस्य बार विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा। उसको भी जे के पाठक और अन्य लोगो की तरह बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। बार एसोसिएशन की गरिमा को बनाये रखने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

Related Articles