Home » कश्मीर घाटी में हुई हिंदुओं की हत्या को लेकर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने फूंका पुतला

कश्मीर घाटी में हुई हिंदुओं की हत्या को लेकर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने फूंका पुतला

by admin
Bajrang Dal and Vishwa Hindu Parishad burnt effigies over the killing of Hindus in Kashmir Valley

बाह। कश्मीर घाटी में गत 5 दिनों में 7 भारतीयों की नृशंस हत्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आज बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं केंद्र सरकार से मांग की है कि जिहादी आतंकवाद पर नकेल कसने हेतु पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए और हिंदुओं के पुनर्वास व घाटी में उनके स्वच्छंद विचरण की पुख्ता व्यवस्था की जाए। हिंदू समाज के पुनर्वास के बिना भी आतंकवाद पर लगाम मुश्किल है।

हिंदुओं की लगातार चुन चुन कर हो रही नेशंस हत्याओं से आहत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज 9 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद के तहसील कार्यालय पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता ने कहा कि अखंड भारत की पावन धरा को रक्तरंजित करने वालों वह देश के विरोधियों को इसका करारा जवाब दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अवनीश शर्मा, जिला सुरक्षा प्रमुख चेतन चौहान, योगेश शर्मा, बृजेश कुमार, मानवेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, दलवीर चौहान, जाहर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles