Home » फतेहपुर सीकरी में गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर फ़िज़ा बिगाड़ने का किया प्रयास

फतेहपुर सीकरी में गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर फ़िज़ा बिगाड़ने का किया प्रयास

by admin

आगरा। असामाजिक तत्वों के द्वारा विधानसभा फतेहपुर सीकरी के गांव नगला लालदास में फिजा खराब करने का प्रयास किया। असामाजिक तत्वों द्वारा इस गांव में लगी वर्षों पुरानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखा तो लोगों में आक्रोश फैल गया।

इधर सूचना मिलते ही सपा विधान सभा अध्यक्ष सोमेंद्र चौधरी पहुँच गए तो वहीं पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुँच गए और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।

सपा नेता सोमेंद्र चौधरी ने मौके पर पहुँचे तहसीलदार किरावली एवं इंस्पेक्टर अछनेरा से वार्ता की। उन्होंने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए महात्मा गांधी की नई प्रतिमा लगाने और असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने की मांग की। ग्रामीणों ने भी सोमेंद्र चौधरी की बात का समर्थन किया।

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए सभी को आश्वस्त किया कि इस मामले में उचित कार्यवाही की जाएगी और जिसने भी इस गांव की फिजा में जहर घोलने का प्रयास किया है उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। मौके पर मौजूद तहसीलदार किरावली ने जल्द ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नई प्रतिमा लगाए जाने का आश्वासन दिया।

Related Articles