आगरा। मेरठ में चल रही 32वीं नॉर्थ इंडिया जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 के अंडर 16 वर्ग में फतेहाबाद के ग्राम स्वारा निवासी रमाकांत शर्मा के पुत्र अर्जुन ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने यह उपलब्धि दिल्ली प्रदेश की ओर से खेलते हुए हासिल की। अर्जुन की उपलब्धि से फतेहाबाद के ग्राम स्वारा में हर्ष का माहौल है।
फतेहाबाद के मूल निवासी रमाकांत शर्मा नई दिल्ली में रहते हैं। उनका पुत्र भी नई दिल्ली में रहकर ही पढ़ाई कर रहा है। उसने तैयारी करते हुए 32वीं नॉर्थ इंडिया जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 में अंडर 16 वर्ग में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता। दूसरा स्थान हरियाणा को तथा तीसरा राजस्थान के खिलाड़ी को मिला। अर्जुन की उपलब्धि से की सूचना फतेहाबाद स्थित उनके घर पहुंची तो उनके परिवार में हर्ष का माहौल है।
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9
