Home » शाहगंज में अतिक्रमण अभियान के दौरान हुई कहासुनी, एक कर्मचारी पर थप्पड़ मारने का आरोप, व्यापारियों ने काटा हंगामा

शाहगंज में अतिक्रमण अभियान के दौरान हुई कहासुनी, एक कर्मचारी पर थप्पड़ मारने का आरोप, व्यापारियों ने काटा हंगामा

by admin
Argument took place during encroachment campaign in Shahganj, an employee was accused of slapping, traders created ruckus

आगरा। शाहगंज क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम से स्थानीय व्यापारियों का विवाद हो गया। एक कर्मचारी द्वारा व्यापारी को थप्पड़ मारने के बाद सभी व्यापारी उग्र हो गए और उन्होंने हंगामा करते हुए वही धरना देना शुरू करना दिया। इसके चलते नगर निगम को अतिक्रमण हटाने का अभियान बंद करना पड़ा। मौके पर प्रशासन के उच्च अधिकारी पहुंच गए हैं और व्यापारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

बताते चलें कि शाहगंज क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस को अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक में नगर आयुक्त से बात की थी जिसके बाद आज गुरुवार को सुबह 11 बजे नगर निगम का टास्क फोर्स और ट्रैफिक पुलिस की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए शाहगंज क्षेत्र में पहुंच गए। व्यापारियों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने वाली टीम से जब बातचीत की जा रही थी तो एक कर्मचारी ने कहासुनी करते हुए एक व्यापारी को थप्पड़ मार दिया। इस कारण मौके पर मौजूद तमाम व्यापारियों ने गुस्से में आकर हंगामा काट दिया।

हंगामा काट रहे व्यापारियों में काफी संख्या में भाजपा के नेता भी शामिल हैं और अतिक्रमण अभियान के खिलाफ धरना देते हुए नगर निगम प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। सभी व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर पूरा बाजार बंद कर दिया है और थप्पड़ मारने वाले दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

धरना व हंगामे की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट प्रतिपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। थप्पड़ मारने वाले कर्मचारी को हिरासत में ले लिया गया है और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles