Home » पिनाहट ब्लॉक के रजौरा से क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्यवीर निर्विरोध घोषित

पिनाहट ब्लॉक के रजौरा से क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्यवीर निर्विरोध घोषित

by admin
Area panchayat member Satyavir from Rajaura of Pinhat block declared unopposed

आगरा जनपद के ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रजौरा से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से सत्यवीर निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। इससे ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुने जाने पर खंड विकास अधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।

जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक तरफ आगामी 15 अप्रैल को मतदान होगा जिसे लेकर प्रत्याशी बुधवार को अपना चुनाव चिन्ह लेने के लिए ब्लॉक परिसर में लाइन में खड़े दिखाई दिए। ब्लॉक पिनाहट के ग्राम पंचायत राजौरा के वार्ड नंबर संख्या 5 से क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए सत्यवीर सिंह ने अपना 2 दिन पूर्व नामांकन किया था, जहां उनके सामने कोई भी प्रत्याशी खड़ा नहीं होने पर उन्हें निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया है।

बुधवार की शाम को खंड विकास अधिकारी पिनाहट सुमंत यादव ने निर्विरोध घोषित हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्यवीर सिंह को प्रमाण पत्र देकर बधाई दी। वहीं ग्रामीणों ने निर्विरोध निर्वाचित होने पर खुशी जाहिर की है।

रिपोर्ट – नीरज परिहार, तहसील बाह आगरा

Related Articles